लखीसराय, दिसम्बर 17 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था और आम लोगों की सुविधा के लिए डीएम मिथलेश मिश्र के निर्देश पर नगर परिषद द्वारा चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान एक बार फिर बेअसर साबित होता दिख रहा है। कार्रवाई के चंद ही दिनों के भीतर फुटपाथी दुकानदारों और ठेला लगाने वालों ने दोबारा सड़कों और फुटपाथों पर कब्जा जमा लिया है, जिससे शहर में जाम और अव्यवस्था की समस्या गंभीर होती जा रही है। नगर परिषद द्वारा हाल ही में शहर के पुरानी बाजार, विद्यापीठ चौक, नया बाजार, स्टेशन रोड, कबैया रोड सहित कई प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण हटाया था। इस दौरान सड़कों के किनारे लगी अस्थायी दुकानों, ठेलों और अवैध निर्माण को हटाया गया तथा दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान की गति धी...