गया, अप्रैल 19 -- मैगरा बाजार और नारायणपुर बाजार में अतिक्रमण हटाने के बाद सड़क पर पड़े मलबे से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। प्रशासन द्वारा मलबा नहीं हटाए जाने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है और दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तो की गई, लेकिन उसके बाद सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया गया। मलबे के कारण सड़कें संकरी हो गई हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही में भारी दिक्कत हो रही है। खासकर स्कूल और ऑफिस समय में जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है। पैदल चलने वालों को भी जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द मलबा हटाने की मांग की है ताकि यातायात सुचारू हो सके। दुकानदारों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सफाई नहीं हुई तो स्थिति और बिगड़ सकती है। फिलहाल इस दिशा में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.