भागलपुर, दिसम्बर 18 -- कहलगांव नपं क्षेत्र के स्टेशन चौक से घाट रोड पर बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान फुटकर दुकानदारों को पूर्व में ही दुकानें हटाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन आदेश के बावजूद फुटकर व स्थायी दुकानदार लगातार दुकानें लगाए रहे। स्थिति को देखते हुए नगर पंचायत को बुधवार को मजबूरन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाना पड़ा। हालांकि, अभियान के महज एक घंटे बाद ही सभी फुटकर दुकानदारों ने पुनः अपनी-अपनी दुकानें सजा लीं। इस दौरान न तो किसी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया और न ही दोबारा हटाने की कार्रवाई की गई। नपं अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि कहलगांव नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार अभियान चलाकर शहर को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.