अतिक्रमण हटाने के पूर्व दुकानदारों को मिले स्थान
भदोही, मई 25 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर में अतिक्रमण हटाये जाने को लेकर प्रशासन सख्त है। इसके कारण ठेला और खुमचा पर दुकानदारी करके जीविकोपार्ज करने वालों के सामने विकट स्थितियां हैं। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर अग्रवाल ने जिलाधिकारी शैलेश कुमार को जनता दर्शन में पत्र दिया। मांग किया कि नगर पालिका के पीछे पड़ाव स्टेशन मार्ग, काली मोहाल स्कूल के पास और थाने के सामने जैसे खाली स्थानों को अस्थाई रूप से वेन्डर जोन घोषित किया जाए। वहां पर पालिका दुकानदारों को सुविधाएं मुहैया कराए। दावा किया कि डीएम ने ज्ञानपुर एसडीएम और प्रभारी ईओ नपा गोपीगंज शिवप्रकाश यादव को निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- उजाड़ने से पहले दुकानदारों को जाए बसाया:चेयरमैन अफसरों से मिलकर गरीब दुकानदारों को राहत दिलाने को लेकर पहल की मांग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.