पटना, अप्रैल 24 -- राज्य में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में अब किसी की आजीविका समाप्त नहीं होगी। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जिलों को पत्र भेजकर कहा है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान इसका ख्याल रखा जाए कि किसी गरीब की आजीविका समाप्त न हो। अगर फुटपाथ पर कोई ठेला-खोमचा लगाकर सब्जी की बिक्री कर रहा है तो उसे हटाने के पहले वेंडिंग जोन में स्थानांतरित करने की व्यवस्था हो। विभाग ने कहा है कि राज्य में शहरी सौंदर्यीकरण और सुव्यवस्थित विकास के लिए अतिक्रमण हटाना जरूरी है। सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कर ही बेहतर यातायात, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को सुनिश्चित किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाने के पहले बसाने का होगा इंतजाम लेकिन गरीब व असहाय लोगों के जीवनयापन को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण तभी हटाया जाए, जब उनके लिए रोजगार के वैक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.