रामपुर, मार्च 14 -- तहसील परिसर के सामने तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हुए विवाद में पुलिस ने एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ग्राम बिचपुरी शुक्ल के गाटा संख्या 53 में दर्ज तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर गुरुवार को तहसीलदार अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान मुहल्ला फर्राशान निवासी संजू यादव ने विरोध जताते हुए जेसीबी के सामने खड़े होकर काम रुकवाने का प्रयास किया, जिससे कुछ देर के लिए कार्रवाई प्रभावित हुई।लेखपाल राजकुमार शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने संजू यादव के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में केस दर्ज किया है। राजस्व विभाग के अनुसार मौके से अस्थायी कब्जा हटा दिया गया है, जबकि स्थायी निर्माण के मामले में धारा 67 के तहत तहसीलदार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.