गढ़वा, अप्रैल 8 -- रमना। प्रखंड मुख्यालय से होकर गुजरने वाली मुख्य सड़क और विभिन्न चौक-चौराहों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। उस लेकर ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर दुकानदारों व अतिक्रमणकारियों को सूचना दी गई। यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी श्रीबंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा के आदेश के आलोक में की जा रही है। प्रशासन की ओर से अतिक्रमण करनेवालों को स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय तक अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन की ओर से जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कार्रवाई में आने वाले खर्च की वसूली भी संबंधित लोगों से की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से निर्धारित समय के अंदर अतिक्रमण हटा लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...