अतिक्रमण हटाने की मांग
गढ़वा, मई 13 -- भवनाथपुर। भवनाथपुर -खरौंधी मुख्य मार्ग स्थित पुलिया के समीप संचालित ओम शिवम एंटरप्राइजेज द्वारा कथित अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। उसे लेकर स्थानीय आधा दर्जन ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को आवेदन सौंपकर स्थल को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि गयादत्त चंद्रवंशी द्वारा सड़क किनारे और सड़क पर सरिया रखकर अतिक्रमण किया गया है। उससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त स्थान मुख्य सड़क से जुड़ा होने के कारण यहां हमेशा वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। विशेषकर मनोज चंद्रवंशी के घर की ओर से भवनाथपुर आने-जाने वाले वाहनों को मोड़ने में काफी कठिनाई होती है। यह भी पढ़ें- लक्षण विभाग में रास्ते पर छोड़ा गया मकान का मलवा सड़क पर रखे सरिया, साइ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.