अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में लघु व्यापारियों का आंदोलन तेज
हरिद्वार, जून 30 -- हरिद्वार, संवाददाता। नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के पंजीकृत स्ट्रीट वेंडरों और लघु व्यापारी संगठनों ने मंगलवार को आमसभा आयोजित कर आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया। सभा में आरोप लगाया गया कि नगर निगम अपने ही लाइसेंसधारी व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से उत्तराखंड नगरी फेरी नीति के तहत पूर्व निर्धारित 600 स्ट्रीट वेंडरों की क्षमता वाले वेंडिंग जोन को विकसित कर सभी पंजीकृत व्यापारियों को वहां स्थापित करने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि वर्ष 2018 में नगर निगम ने रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के 725 स्ट्रीट वेंडरों का सर्वे कर पंजीकरण किया था तथा लगातार लाइसेंस जारी किए जाते रहे हैं। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.