अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हमला मामले में एफआईआर दर्ज
खगडि़या, अप्रैल 5 -- खगड़िया । नगर संवाददाता शहर के रेलवे स्टेशन रोड में शुक्रवार की देर शाम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों द्वारा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के वाहन को क्षतिग्रस्त करने, जानलेवा हमला करने आदि को लेकर नगर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। पांच दर्जन नामजद व डेढ़ सौ अज्ञात को आरोपित किया गया है। हालांकि चार लोगों के गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पुष्टि प्रशासनिक स्तर पर नहीं की गई है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की शाम शहर के स्टेशन रोड में अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकरियों व पुलिस बलों के जवानों के द्वारा कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान रोड़ेबाजी शुरु कर दी गई थी। जिसमें नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सिंधु कमल की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। हालांकि वे बाल-बाल बच गए थे। इस घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.