बिहारशरीफ, दिसम्बर 16 -- अतिक्रमण हटाने का मिला नोटिस तो ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय घेरा सूमका और भोजडीह गांव के करीब 50 परिवारों को मिला है नोटिस पीड़ित परिवारों ने कहा, घर तोड़ने से पहले रहने का हो इंतजाम शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने को लेकर दूसरा नोटिस मिलने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। अरियरी प्रखंड के सूमका और भोजडीह गांव के करीब 50 परिवारों को घर तोड़ने का नोटिस दिया गया है। नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को अरियरी प्रखंड अंचल कार्यालय का घेराव किया। न्याय की फरियादी लगायी तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। नोटिस के माध्यम से अंचलाधिकारी द्वारा ग्रामीणों से भूमि से संबंधित आवश्यक कागजात और साक्ष्य कार्यालय में जमा करने को कहा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से इस भूमि पर रह रहे हैं। उन...