मधुबनी, फरवरी 6 -- मधुबनी,निज संवाददाता। शहर में अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। नगर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए दिए गए निर्देश फिलहाल बेअसर साबित हो रहे हैं। नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने हाल ही में शहर के कई प्रमुख इलाकों का निरीक्षण किया था और सड़क व नाला पर कब्जा करने वालों को सख्त चेतावनी भी दी थी, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। शहर के प्रमुख व्यावसायिक इलाकों में शंकर चौक, बाटा चौक, गिलेशन मंडी, शहीद चौक, गदियानी बाजार और चूड़ी बाजार में सड़क और नाला तक दुकानों का विस्तार कर लिया गया है। दुकानदारों ने पक्के और अस्थायी ढांचे खड़े कर दिए हैं, जिससे आम लोगों को चलने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर नालियां पूरी तरह ढक चुकी हैं, जिससे जलजमाव की समस्या भी बढ़ रही है। अतिक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.