अतिक्रमण हटाने का एसडीएम ने दिया निर्देश
चंदौली, अप्रैल 19 -- शहाबगंज। थाना क्षेत्र के भुसी कृतपुरवा गांव में शनिवार को रास्ते के पुराने विवाद को लेकर शनिवार को उपजिलाधिकारी विनय मिश्रा और सीओ रघुराज के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को अवैध अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। चेताया कि तय सीमा के अंदर अतिक्रमण नहीं हटा तो पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाया जायेगा। गांव के लालचंद यादव, दयाराम यादव और सुरेन्द्र यादव के बीच लम्बे समय से रास्ते को लेकर विवाद चल आ रहा था। मामले का निस्तारण नहीं होने पर अधिकारी मौके पर पहुंचकर अवैध अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। इस दौरान दो लोगों की तबीयत खराब होने पर हॉस्पिटल भेजा गया। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण के खिलाफ किया प्रदर्शन इस मौके पर सीओ रघुराज, थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह सहित अन्य रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.