पटना, मार्च 25 -- बिहार की राजधानी पटना में अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन के आने की सूचना से अफरातफरी मच गई। फुटपाथी दुकानदार आनन-फानन में अपने सामान और ठेले लेकर इधर-उधर भागने लगे। इसी आपाधापी में एक लिट्टी विक्रेता की जान चली गई। मृतक की पहचान 36 वर्षीय रवि रंजन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह भी अपना लिट्टी का ठेला लेकर भाग रहा था, तभी बिजली के तार के संपर्क में आने से उसे करंट लग गया। यह घटना मंगलवार को पटना एम्स के पास हुई। आक्रोशित परिजन ने बुधवार को सड़क पर शव रख कर एम्स के बाहर जाम लगा दिया। इस दौरान अस्पताल के बाहर मेडिकल की दुकानों को भी बंद कर दिया गया। बताया जाता है कि रवि रंजन एम्स के पास ठेला लगाकर लिट्टी बेचता था। इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। वह मूलरूप से वह जहानपुर, पोस्ट पभेरा, थाना धनरुआ जिला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.