अतिक्रमण हटाकर लौट रही टीम पर हमला, दो पुलिस कर्मी घायल
बगहा, मई 23 -- बेतिया, एक संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड में शनिवार की दोपहर सड़क किनारे से अतिक्रमण हटा लौट रही टीम पर असामाजिक तत्वों ने अचानक से हमला बोल दिया। टीम में शामिल कर्मी जब तक कुछ समझ पाते असामाजिक तत्वों ने ईंट व रोड़े बरसाने लगे। साथ ही बांस-बल्ले से हमला कर दिया। हमले में महिला सिपाही खुशबू कुमारी व नगर निगम के घारी प्रभारी जुलूम साह गंभीर रूप से घायल हो गए है। दोनों को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। हमले के कारण करीब आधे घंटे तक अस्पताल रोड में अफरातफरी मची रही। लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। टीम में शामिल कर्मी भी छिपने के लिए जीएमसीएच परिसर में भागकर पहुंचे। सूचना पर सदर एसडीएम विकास कुमार और एसडीपीओ अजीत कुमार मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त जवानों को मौके पर बुलाया गया। सुरक्षा हेलमेट, चेस्ट गार्ड और डंडे स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.