चित्रकूट, मार्च 21 -- चित्रकूट। मऊ कस्बा स्थित बाजार रोड में प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाकर सड़क चौड़ीकरण में आ रही बाधा को दूर कर दिया है। इसके साथ ही एसडीएम आरआर रमन ने नाला निर्माण का कार्य शुरू करा दिया है। उन्होंने लोगों को हिदायत भी दी कि दोबारा अगर किसी ने अतिक्रमण करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कस्बे मे सड़क चौड़ीकरण के साथ ही नाला निर्माण कराया जा रहा है। लोगों ने सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण कर लिया था। जिससे निर्माण में बाधा आ रही थी। एसडीएम मऊ रामऋषि रमन ने नगर पंचायत की टीम के साथ पुलिसबल लेकर अतिक्रमण हटवाया। इसके बाद उन्होंने अपनी ही मौजूदगी में जेसीबी मशीन से खुदाई कराकर नाला निर्माण की शुरुआत की। यह कार्य सड़क चौड़ीकरण परियोजना का हिस्सा है। एसडीएम ने बताया कि नाला निर्माण सड़क को चौड़ा करने व क्षेत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.