कटिहार, दिसम्बर 20 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि। जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम सप्ताह में दो दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है। शुक्रवार को भी नगर आयुक्त संतोष कुमार और उनकी टीम ने शहीद चौक से कालीबाड़ी चौक, विनोदपुर, गर्ल्स स्कूल रोड और न्यू मार्केट में सड़क किनारे और नाले पर लगाई गई फुटकर दुकानों को हटवाया। इस दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले करीब 17 दुकानदारों से 27 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। सुबह से ही जेसीबी, ट्रैक्टर, कुदाल और फावड़ा के साथ निगम के कर्मी सड़कों पर उतर गए। नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने की सूचना मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। कई दुकानदारों ने अपने ठेले और गुमटीनुमा दुकानों को हटाना शुरू कर दिया। शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान कई टोकरी और दुकानों का सामान भी जब्त कर लिया। निगम के अधिकारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.