अतिक्रमण हटाओ अभियान में वसूला 32 हजार जुर्माना
गोरखपुर, जून 9 -- गोरखपुर। नगर निगम ने मंगलवार को पैडलेगंज से मोहद्दीपुर तिराहा तक अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क और नाले के ऊपर अवैध रूप से लगाए गए ठेले, खोमचे और अस्थायी दुकानों को हटाया गया। नगर निगम की टीम ने संबंधित लोगों को अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार कुल 32,300 रुपये का चालान वसूला गया। अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने लोगों से अपील की कि यातायात और जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें। यह भी पढ़ें- अतिक्रमणकारियों पर नप की सख्ती, 17 हजार का जुर्माना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.