औरंगाबाद, जून 25 -- अंबा बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग-139 और नवीनगर रोड पर पिछले सप्ताह प्रशासन द्वारा चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान स्थायी प्रभाव छोड़ने में विफल साबित होता दिख रहा है। अभियान के दौरान सड़क किनारे लगे ठेले, गुमटियां, ढाबे तथा अन्य अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए थे। सड़क पर खड़े ऑटो व छोटे वाहनों को हटाकर अवैध पार्किंग पर भी रोक लगाई गई थी, जिससे कुछ समय तक यातायात व्यवस्था सुचारु रही। हालांकि दो से चार दिनों के भीतर ही स्थिति फिर पहले जैसी हो गई।

स्थिति में बदलाव सड़क किनारे और कई स्थानों पर सड़क पर ही ठेले लगने लगे हैं, जबकि बाइक से लेकर बसों तक का अनियमित पड़ाव यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहा है। इससे बाजार क्षेत्र में दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना ह...