मुंगेर, अप्रैल 15 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर में नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान अब ठंडे बस्ते में जाता नजर आ रहा है। शुरूआती दौर में सक्रियता दिखाते हुए निगम प्रशासन ने लगभग 800 लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया था और एक-दो बार अभियान भी चलाया था। हालांकि, इसके बाद कार्रवाई की रफ्तार धीमी पड़ गई, जिससे अतिक्रमणकारियों के हौसले फिर से बुलंद हो गए हैं। नगर निगम की ढीली पड़ती कार्यशैली का फायदा उठाते हुए कई अतिक्रमणकारी दोबारा सड़कों और फुटपाथों पर कब्जा जमा चुके हैं, जिसे स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। स्थिति यह है कि, शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों में फुटपाथ पूरी तरह गायब हो चुके हैं, जिससे राहगीरों को मजबूरन सड़कों पर चलना पड़ रहा है। इससे न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।...