अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया
चम्पावत, जून 24 -- चम्पावत, संवाददाता। पालिका ने नगर क्षेत्र में बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे किए गए कई अथाई अतिक्रमण हटाए। नियम का उल्लंघन करने पर एक के खिलाफ तीन हजार रुपये का चालान किया। चम्पावत पालिका क्षेत्र में बुधवार को पालिका और एनएच खंड ने संयुक्त अभियान चलाया। ईओ भारत त्रिपाठी ने बताया कि बताया कि कई जगह एनएच किनारे डाली गई निर्माण सामग्री हटाई गई। फुटपाथ पर सामान फैलाने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी गई। भविष्य में अतिक्रमण करने पर कठोर कार्रवाई की बात कही। अभियान में एनएच के ईई वैभव गुप्ता, सहायक अभियंता एनसी टम्टा, यूयूएसडीए के एई टीसी पंत, सिटी मैनेजर महेश चौहान, जेई आशीष धीमान, मुक्तेश पचौली, प्रकाश गिरी, पवन पांडेय आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बुलडोजर चलाकर हटाया गया अतिक्रमण, सड़क अतिक्रमण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.