बरेली, दिसम्बर 29 -- फरीदपुर, संवाददाता। नगर पालिका ने हाईवे के दोनों ओर ठेले और फड़ लगाकर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। व्यापारियों को दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई। इसके एक घंटे बाद दोबारा ठेले और फड़ लगाकर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया। फरीदपुर में हाईवे के दोनों और मार्केट है। दुकानों के आगे लोगों ने ठेले और फड़ लगाकर अतिक्रमण कर लिया गया है। जबकि कई व्यापारियों ने अवैध तरीके से हाईवे तक निर्माण कर लिए हैं। अवैध अतिक्रमण की वजह से बीते दिनों शिक्षक की रोडवेज बस से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद फरीदपुर बाईपास से होकर रोडवेज बसें जाने लगीं। व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाकर अंदर से बसें चलाने की मांग की। इस पर सोमवार को ईओ पुनीत कुमार ने फरीदपुर थाने के सामने से लेकर स्टेट बैंक तक अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान कई व्यापारिय...