अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर पालिका सख्त
शामली, मई 15 -- कांधला। शासन के आदेश पर नगर पालिका प्रशासन नगर के सार्वजनिक मार्ग व बाजारों में हो रहे अतिक्रमण को लेकर विशेष अभियान चलाने जा रही है। जिसे लेकर नगर पालिका प्रशासन व व्यापारियों के बीच अतिक्रमण अभियान को लेकर बैठक का आयोजन कर विस्तार से चर्चा की गई। नगर पालिका परिषद ने सार्वजनिक स्थानों और बाजारों में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पालिका अध्यक्ष नजमुल इस्लाम के कार्यालय में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के मुख्य बाजारों और सार्वजनिक मार्गों पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- बलिया नगर परिषद क्षेत्र में चलेगा विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.