देहरादून, अप्रैल 10 -- हरिद्वार। नगर निगम क्षेत्र में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान लाइसेंस प्राप्त रेहड़ी-पटरी वेंडरों को उनके निर्धारित स्थानों से हटाए जाने के विरोध में लघु व्यापारियों ने नगर निगम परिसर में सभा आयोजित की। प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में आयोजित इस सभा में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया। व्यापारियों ने मांग उठाई कि चंडी चौराहा-ललतारो मार्ग, भगत सिंह चौक से सेक्टर-2 बैरियर और जटवाड़ा ज्वालापुर पुल सहित सभी वेंडिंग जोन में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और फेरी समिति की बैठक शीघ्र बुलाई जाए। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के भीतर फेरी समिति की बैठक आयोजित कर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दो नए वेंडिंग जोन के प्रस्ताव शासन को भेजे गए ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.