लातेहार, जून 11 -- लातेहार, प्रतिनिधि। नगर पंचायत लातेहार द्वारा शहर को जाममुक्त व सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत राजीव रंजन ने किया। अभियान के दौरान धर्मपुर चौक से थाना चौक होते हुए चटनाही रोड तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि कई दुकानदार व फुटपाथ विक्रेता सड़क किनारे सामान रखकर अथवा बेचकर आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहे थे, जिससे आम नागरिकों को जाम व यातायात संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे मामलों में सड़क पर रखे गए सामानों को जब्त किया गया तथा संबंधित लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए भविष्य में सड़क किनारे किसी प्रकार का सामान नहीं रखने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- अत...