मोतिहारी, फरवरी 26 -- रक्सौल ,एक संवाददाता। रक्सौल में गुरुवार को नगर परिषद द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान ने उस समय उग्र विरोध का रूप ले लिया, जब प्रभावित दुकानदार लामबंद होकर सड़कों पर उतर आए। नगर परिषद की टीम जैसे ही मुख्य सड़क (मेन रोड) के किनारे और डिवाइडर पर सजी अस्थायी दुकानों को हटाने पहुंची, दुकानदारों ने इसका पुरजोर विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित रेहड़ी-पटरी और फुटपाथी दुकानदार एकत्र होकर मुख्य पथ के कोईरियाटोला स्थित नगर परिषद कार्यालय सह सुविधा केंद्र पहुंच गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उन्हें बिना किसी ठोस वैकल्पिक व्यवस्था के हटाया जा रहा है।फुटपाथी दुकानदार मंजू देवी ने रोते हुए बताया कि महाजन से कर्ज लेकर झोला खरीदती हूं और घूम-घूमकर बेचकर अपन...