एटा, मई 13 -- शहर को जाम के झाम से राहत दिलाने के लिए नगर पालिका अधिकारियों ने तीसरे दिन बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने सड़क पर अवैध रूप से लगाए गए पांच टिन शेड और तीन खोखे उखाड़कर जब्त किए। पालिका ने अतिक्रमणकारियों पर जुर्माना भी ठोका। बुधवार को पालिका अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ रोडवेज बस स्टैंड से राम दरबार मंदिर की ओर जीटी रोड पर अतिक्रमण अभियान चलाया। पुलिस और पालिका अधिकारियों को देखते ही कई दुकानदारों ने सड़क पर रखा अपना सामान खुद ही समेटना शुरू कर दिया, जबकि कुछ ने विरोध की कोशिश की। जिसे पुलिस बल ने सख्ती से शांत करा दिया। सड़क की पटरियों और फुटपाथ को घेरकर बनाए गए पांच अवैध टिन शेड को जेसीबी की मदद से उखाड़ दिया गया। सड़क किनारे रखे तीन खोखों को टीम ने अपने कब्जे में लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में लाद दिया। य...