अररिया, जून 20 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र के कोठीहाट चौक से केशरी टोला, एसके रोड एवं छुआपट्टी होते हुए सदर रोड तक प्रस्तावित पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण कार्य में अनियमितता के आरोपों ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। निर्माण कार्य शुरू होने के बावजूद सड़क और नाला मार्ग से अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर स्थानीय वार्ड पार्षद सह नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति के सदस्य मनोज कुमार सिंह ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं。 यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाए बिना हो रहे निर्माण कार्य पर पार्षद ने जताई आपत्तिअतिक्रमण हटाने की मांग इस संबंध में पार्षद मनोज कुमार सिंह ने पथ निर्माण विभाग, अररिया के कार्यपालक अभियंता, अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी तथा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रंधीर लाल को अलग-अलग आवेदन देकर मामले में हस्तक्षेप...