कन्नौज, जनवरी 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। निगम मंडी में विभिन्न श्रेणी की 35 दुकानों का निर्माण कराया जाना है। निर्माण कार्य शुरू होते ही वहां लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाने की प्रक्रिया का विरोध शुरू हो गया। पहले तो जिन लोगों ने अतिक्रमण किया था। उन लोगों ने तीन दिन का समय मांगा। इसके बाद भी जब अतिक्रमण नहीं हटा, तो जैसे ही मंडी प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का प्रयास शुरू किया। वैसे ही पुन: विरोध शुरू हो गया। मंडी के तमाम आढ़ती एसडीएम से मिले और उनसे 15 दिन का समय मांगा। मंडी परिसर में दुकानों के निर्माण के लिए काम चल रहा है। वहां कुछ लोगों द्वारा टट्टर आदि लगाकर अपना व्यवसाय किया जा रहा था। दुकानों के निर्माण में वह बाधा बने हुए थे। ऐसे में उन्हें हटाने के लिए मंडी सचिव श्रवण सिंह परमार ने संबंधित लोगों को अपनी दुकानें हटाने के निर्दे...