देवरिया, दिसम्बर 9 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत लार के लक्खू मोड़ से चनुकी मोड़ तक रविवार को अतिक्रमण हटा दिया गया। अतिक्रमण हटाने के साथ ही अब इस सड़क पर नगर पंचायत व पुलिस टीम की निगरानी बढ़ गई है। नपं के कर्मचारी पुलिस कर्मियों के साथ सोमवार को घूमकर सड़क के दोनों पटरियों का अवलोकन किए एवं दुकानदारों को नाले के पीछे ही दुकान लगाने की हिदायत दिए। नगर पंचायत लार के लक्खू मोड़ से चनुकी मोंड तक नगर पंचायत लार के अधिशासी अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता तथा नायब तहसीलदार गोपाल जी व हरिप्रसाद के नेतृत्व में अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान चलाया गया। करीब 3 घण्टे तक चले इस अभियान में सड़क के दोनों तरफ 400 से अधिक दुकानों के आगे नाले पर लगे टीन शेड व अन्य निर्माण को बुलडोजर तथा नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा हटा दिया गया। अतिक्रमण हटाने के साथ ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.