बक्सर, दिसम्बर 20 -- पेज-04 के लिए नावानगर, एक संवाददाता। सोनवर्षा थाना के स्थानीय गांव में एक निजी जमीन में अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर तूल पकड़ता नजर आ रहा है। शिकायत के बाद प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के बावजूद दोबारा कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने एसडीएम डुमरांव को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित बैजू तुरहा ने पूर्व में दिए गए आवेदन पर डीसीएलआर ने विवादित जमीन की मापी कराकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश सीओ को दिया था। जिसके आलोक में सीओ रानी कुमारी ने पुलिस की सहयोग से विवादित भूमि की विधिवत मापी कराई, और जनवरी 2025 को अवैध रूप से कब्जा मुक्त करा दिया था। अब आरोप है कि प्रशासनिक कार्रवाई के कुछ ही दिनों बाद भखेलू तुरहा, शिवजी तुरहा,...