अतिक्रमण हटने के बाद छलका दुकानदारों का दर्द, बसुआ चौक पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष
गोड्डा, मई 15 -- महागामा, एक संवाददाता। महागामा डिग्री कॉलेज से बसुआ चौक तक चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद गुरुवार को प्रभावित दुकानदारों का दर्द खुलकर सामने आया। कार्रवाई के बाद उजड़ी दुकानों और बिखरे सामान के बीच रोजी-रोटी की चिंता में डूबे दुकानदारों से मिलने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबोध सोरेन स्वयं बसुआ चौक पहुंचे। यह भी पढ़ें- आज शाम तक अतिक्रमण हटा लेने का प्रशासन ने दिया निर्देशदुकानदारों की समस्याएं उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। बसुआ चौक में कई दुकानदारों ने नगर पंचायत अध्यक्ष को बताया कि वर्षों की मेहनत से खड़ी की गई उनकी छोटी-छोटी दुकानें टूट गईं, जिससे परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। दुकानदारों की आंखों में मायूसी और भविष्य को लेकर चिंता साफ झलक रही थी। किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.