अतिक्रमण से सिकुड़े चौराहे, कप्तानगंज ओवरब्रिज के नीचे हालात बदतर
कुशीनगर, जून 18 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। हाटा नगर के प्रमुख चौक-चौराहे लगातार अतिक्रमण की चपेट में आते जा रहे हैं। सबसे गंभीर स्थिति कप्तानगंज चौराहा स्थित ओवरब्रिज के नीचे है, जहां फल विक्रेताओं और ठेले-खोमचे वालों ने सड़क व फुटपाथ का बड़ा हिस्सा घेर लिया है। इससे राहगीरों के लिए आवागमन मुश्किल हो गया है और यातायात व्यवस्था भी पुरी तरह प्रभावित हो रही है।
अतिक्रमण की गंभीर स्थिति हाटा नगर स्थित ओवरब्रिज के नीचे अव्यवस्थित तरीके से लगे ठेलों के कारण पैदल चलने तक की जगह नहीं बची है। इस वजह से लोग धूप और उमस भरी गर्मी में खड़े रहने को मजबूर हैं। बुजुर्गों और महिलाओं को और भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को कुछ देर आराम करने की भी जगह नहीं मिल पा रही है। इसको लेकरविनय बर्नवाल, रामबहादुर सिंह, नन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.