अतिक्रमण से संकीर्ण हुआ झंडा चौक और स्टेशन रोड, रोज जाम से जूझ रहे लोग
कोडरमा, अप्रैल 14 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झुमरीतिलैया के प्रमुख बाजार को स्टेशन से जोड़नेवाली सड़क झंडा चौक से स्टेशन रोड अतिक्रमण के कारण संकीर्ण हो गई है। झंडा चौक से स्टेशन तक का इलाका जाम के झाम से त्रस्त है। लोग बेहाल हैं। व्यवसाय चौपट हो रहा है। मगर देखने और सुननेवाला कोई नहीं। रोड की खराब स्थिति से स्थानीय लोग, कारोबारी, स्कूली बच्चे और राहगीर सभी परेशान हैं। यह कोडरमा स्टेशन को जोड़नेवाला मुख्य मार्ग है। प्रतिदिन हजारों लोग इस रास्ते से अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। इसके बावजूद सड़क की हालत बदहाल है। लोगों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत, अतिक्रमण हटाने, बीच सड़क से बिजली के ट्रांसफॉर्मर हटाने और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण से संकरा हुआ झंडा चौक और स्टेशन रोड, रोज जाम से जूझ रहे लोग लोगों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.