अतिक्रमण से वाहन चालक परेशान
सहारनपुर, जून 18 -- अबेहटा। कस्बे में चारों ओर बढ़ते अतिक्रमण से वाहन चालको को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अतिक्रमण के चलते 60 फीट की सड़क को मात्र 20 फीट की सड़क में समेट कर रख दिया गया है। रामपुर रोड हो या कस्बे का मेन बाजार अतिक्रमणन ने कस्बे को अपनी चपेट में ले रखा है ।जिसके चलते वाहन चालकों को सड़क पर चलना भारी हो रहा है। अतिक्रमण के चलते बाजार में रोजाना लड़ाई झगड़ा आम बात हो गई है, चार रोज पूर्व भीअतिक्रमण के चलते युवाओं के दो गुटों में खूब लाठी डंडे चले थे, इतना कुछ होने के बाद भी अतिक्रमण पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार भास्कर ने बताया कि अतिक्रमण को चिन्हित कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.