अतिक्रमण से बंद हुई जलनिकासी, मुख्य मार्ग पर घुटने तक बह रहा पानी
कुशीनगर, जून 9 -- कुशीनगर। पडरौना-दुदही मुख्य मार्ग पर स्थित सिधुआ बाजार में बरसात शुरू होते ही जलभराव की समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है। बाजार क्षेत्र में नालियों के अभाव और जलनिकासी व्यवस्था के ध्वस्त होने से मुख्य सड़क नाले में तब्दील हो गई है। हल्की बारिश के बाद ही सड़क पर घुटने तक पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जलनिकासी की स्थिति बाजार के दोनों किनारों पर वर्षों से बढ़ते अतिक्रमण ने समस्या को और गंभीर बना दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलनिकासी के लिए पहले से बनी वैकल्पिक नालियों पर भी कब्जा कर उन्हें पाट दिया गया है। इसके चलते बारिश का पानी निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा है और पूरा पानी सड़क पर जमा हो जाता है। परिणामस्वरूप मुख्य मार्ग जगह-जगह गड्ढों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.