बिहारशरीफ, सितम्बर 1 -- अतिक्रमण से पहले चौकसी : नालंदा की 335 हेक्टेयर में फैली 44 आर्द्रभूमियों का होगा डिजिटल सर्वेक्षण सेव वेटलैंड ऐप से रखी जाएगी कार्यों पर सीधी निगरानी, राजगीर से बिहारशरीफ तक फैला वेटलैंड नेटवर्क 335.80 हेक्टेयर आर्द्रभूमि पर वन प्रमंडल की नजर, स्थल सत्यापन कर तैयार होगा डिजिटल बेसलाइन फोटो : भतहर पौंड : भतहर का तालाब। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। प्राकृतिक जल संपदा के संरक्षण को लेकर नालंदा वन प्रमंडल ने बड़ा कदम उठाया है। जिले की 44 प्रमुख आर्द्रभूमियों (वेटलैंड) की ग्राउंड-ट्रुथिंग यानी स्थल सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में चयनित इन आर्द्रभूमियों का कुल क्षेत्रफल करीब 335.80 हेक्टेयर है। ये आर्द्रभूमि राजगीर, इस्लामपुर, सिलाव, नूरसराय, एकंगरसराय, अस्थावां, हरनौत, हिलसा, बिहारशरीफ सहित जिले के...