गढ़वा, अप्रैल 27 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सोनपुरवा गांव में मुख्य पथ से झपही टोला तक जाने वाली सड़क अतिक्रमण की समस्या से जूझ रही है। उससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। आरोप लगाया गया कि पकरिया टोला के लोगों ने सरकारी जमीन पर पेड़ लगा घर और प्लिंथ बनाकर सड़क को संकरा कर दिया है। उससे सड़क की चौड़ाई घटकर मात्र 7 फीट रह गई है। उससे आवागमन में गंभीर समस्या हो रही है। उक्त सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों ने उक्त समस्या को लेकर 19 फरवरी को अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर सीमांकन करवाने की मांग की थी। उसके बाद 25 मार्च को अंचलाधिकारी द्वारा अंचल अमीन भेज कर स्थल की नापी कर खूंटा गड़वाया गया था। एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक क...