अतिक्रमण से जाम में तब्दील गंडौल चौक
सहरसा, मई 4 -- महिषी, एक संवाददाता। प्रखंड के बघवा पंचायत स्थित गंडौल चौक अतिक्रमण की चपेट में आ गया है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है। सड़क किनारे सब्जी और फल विक्रेताओं द्वारा कब्जा कर दुकानें लगाई जाती हैं, जिससे रास्ता संकरा हो जाता है। शाम के समय यह समस्या और गंभीर हो जाती है। वहीं वाहन स्टैंड के अभाव में लोग सड़कों पर ही गाड़ियां खड़ी कर देते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनती है। पूर्व में प्रशासन द्वारा दो बार अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गंडौल चौक को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- सहरसा : अतिक्रमण से जाम में तब्दील गंडौल चौक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.