सीतामढ़ी, मार्च 24 -- सीतामढ़ी। शहर में अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के कारण जाम की समस्या दिन-ब-दिन विकराल होती जा रही है। खासकर मेहसौल चौक से स्टेशन रोड तक की सड़क पूरी तरह संकीर्ण हो चुकी है, जिससे आम लोगों का चलना भी मुश्किल हो गया है। सोमवार को हालात इतने खराब रहे कि डुमरा से लेकर मुख्य शहर के अधिकांश हिस्सों में घंटों जाम की स्थिति बनी रही। लोग जहां-तहां फंसे रहे, वहीं एंबुलेंस तक जाम में अटकी रही, जिससे मरीजों की परेशानी और बढ़ गई। स्थानीय दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों का अतिक्रमण कर सड़क तक फैलाव करना और सड़क किनारे मीना बाजार सजाना जाम की मुख्य वजह बन गया है। सड़क के दोनों किनारों पर अस्थायी दुकानें लगने से आवागमन के लिए जगह बेहद कम बची है। ऐसे में जब इस मार्ग से सरकारी बस गुजरती है तो स्थिति और भयावह हो जाती है। बस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.