सिद्धार्थ, मई 19 -- बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। बांसी नगर की सड़कों पर अतिक्रमण अभिषाप बन गया है। इससे आए दिन लग रहे जाम के झाम से नगरवासियों को जूझना पड़ता है। कस्बे के प्रमुख मार्गों पर हर दिन लगने वाला जाम लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रहा है, लेकिन प्रशासन के जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे हैं। नगरवासियों का कहना है कि यदि प्रशासन चाहे तो एक दिन में सड़कों से अतिक्रमण हटाया जा सकता है, लेकिन कार्रवाई न होना कई सवाल खड़े करता है। आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि प्रशासन अतिक्रमणकारियों के सामने बेबस नजर आ रहा है।बांसी नगर का शायद ही कोई ऐसा प्रमुख मार्ग बचा हो जो अतिक्रमण की चपेट में न हो। सिद्धार्थनगर-बस्ती मुख्य हाईवे, मंगल बाजार, कोतवाली रोड समेत कई सड़कों पर दुकानदारों और ठेला संचालकों द्वारा सड़क तक कब्जा कर लिया गया है। इससे आए दिन घंटों ...