बागपत, मई 4 -- बड़ौत। नगर के बिनौली रोड पर क्षेत्र के लोगों द्वारा रविवार को बैठक की गई। जिसमें अतिक्रमण की समस्या समाधान कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का निर्णय लिया गया। बैठक में शिव विहार, साकेत बालमुकुंद पुरी, सरस्वती विहार, आजाद नगर, सूर्य नगर, मोहन नगर के लोगों ने भाग लिया। सभासद विक्रांत तोमर ने कहा कि बिनौली मार्ग पर सर्विस रोड कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर रखा है। जिसे हटाने को लेकर जनप्रतिनिधियों ने भी कोई आवाज नहीं उठाई। अतिक्रमण कारी अपने मकानों व दुकानों के बैनामे दिखाने को तैयार नहीं हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने निशानदेही कराई, मगर उसके अनुसार भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। यह भी पढ़ें- शहर से नहीं हटा अतिक्रमण, प्रशासन की योजना फेल पीडब्लूडी व तहसील प्रशासन एक-दूसरे के पाले में गेंद डालने का काम कर रहे हैं। ज...