अतिक्रमण व सफाई को लेकरअध्यक्ष ने की फुटपाथी दुकानदारों संग बैठक
कोडरमा, मई 19 -- झुमरी तिलैया। झुमरी तिलैया नगर परिषद में अध्यक्ष रमेश हर्षधर की अध्यक्षता में शहर के फुटपाथी दुकानदारों के साथ एक बैठक हुई। बैठक में उन्हें निर्देश दिया कि वे सड़क को जाम नहीं करें, जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो। साथ हीं साफ-सफाई पर विशेष देने की बात कही। उन्होंने कहा कि शहर आपका है, इसलिए इसकी स्वच्छता की जिम्मेवारी प्रत्येक नागरिक की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर लोग अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं करेंगे, तो नगर परिषद इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। बैठक में नगर परिषद उपाध्यक्ष समेत कई वार्ड पार्षद भी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- झाड़ू उठा जागा शहर, स्वच्छता संग अतिक्रमण मुक्त बनाने का संकल्प
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.