पटना, फरवरी 17 -- अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान पटना शहर में अतिक्रमणकारियों से 42 हजार रुपये जुर्माना की वसूली की गई। अभियान के 13वें दिन डीएम के निर्देश पर सघन वाहन जांच अभियान भी चलाया गया। इस दौरान वाहनों के रजिस्ट्रेशन, प्रदूषण, वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस आदि दस्तावेजों की जांच की गई। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध अभियान तेज करने का निर्देश विशेष टीम को दिया गया है। फुटपाथों और सड़क पर दोबारा अतिक्रमण करनेवालों और आदतन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का भी निर्देश दिया गया है। अभियान में प्रशासन, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, परिवहन, राजस्व, पथ निर्माण, स्वास्थ्य, पुलिस, अग्निशाम, पुल निर्माण निगम, दूरसंचार, वन प्रमंडल, विद्युत आदि विभागों के पदाधिकारी और कर्मियों को को शामिल किया गया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.