रुडकी, मई 5 -- लंढौरा। नगला इमरती निवासी सुनील त्यागी ने डीएम और जिला पंचायत राज अधिकारी को शिकयती पत्र भेजा है। आरोप लगाया कि गांव में रास्ते की भूमि पर लोगों ने कब्जा कर पक्के निर्माण कर रखे हैं। कुछ दिन पहले राजस्व टीम ने गांव में रास्ते और तालाबों की भूमि की पैमाइश की थी। बताया कि कार्रवाई के दौरान सरकारी संपत्ति पर कब्जा कर पक्का निर्माण करने वाले 115 लोगों की सूची तैयार कर डीएम को भेजी गई थी। आरोप है कि कब्जा धारकों की सूची में प्रधान के ससुर का नाम अंकित है। शिकायतकर्ता ने जांच कर प्रधान के समस्त वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- बनमनखी सीओ के खिलाफ प्रपत्र 'क' होगा गठित, राजस्व कर्मचारी निलंबित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...