गुड़गांव, सितम्बर 23 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) अपनी जमीन पर अतिक्रमण रोकने के लिए नियमित निगरानी करेगा। इस सिलसिले में डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रबंध निदेशक ने कहा है कि अपने-अपने क्षेत्रों में डीएचबीवीएन की भूमि की पहचान कर उसका रिकॉर्ड दुरुस्त रखें। मौके की स्थिति का नियमित सत्यापन करें। भूमि के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज, क्षेत्रफल और सीमांकन सहित राजस्व अभिलेख अद्यतन रखे जाएं। भूमि पर अतिक्रमण या अवैध कब्जा पाए जाने पर नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई की जाए। आवश्यकता के अनुसार राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...