वाराणसी, फरवरी 26 -- वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर बुधवार को सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए विशेष अभियान चलाया गया। शिवपुर, सारनाथ, कैंट समेत अन्य थानों की पुलिस ने अतिक्रमण में 31 दुकानदारों और पटरी पर ठेला लगाने वालों पर केस दर्ज किया। वहीं गलत दिशा में चल रहे एक वाहन को सीज किया। 21 वाहनों का चालान किया गया। आठ के विरुद्ध केस दर्ज किया गया। बिना नम्बर प्लेट के 33 वाहनों को सीज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...