वाराणसी, मार्च 14 -- वाराणसी। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी है। डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल के आदेश पर शुक्रवार को बड़ागांव पुलिस ने हरहुआ में दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया। करीब तीन लाख के सामान और वाहन जब्त किए गए। गिरफ्तार दुकानदार राजकुमार हसिया (मड़ियाहूं) और बबलू भीलवाड़ा (राजस्थान का रहने वाला है। आरोप है कि राजकुमार ने अपनी गुमटी के सामने कोल्ड ड्रिंक, गुटखा, पान मसाला और मोबाइल कवर रखा था। पुलिस ने उसका करीब तीन लाख रुपये का सामान जब्त कर लिया। बबलू चौराहे पर फालूदा बेचता है। उसका चार पहिया वाहन जब्त कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.