अतिक्रमण मुक्त हो मुख्य सड़क
गढ़वा, जुलाई 1 -- अतिक्रमण मुक्त हो मुख्य सड़क श्रीबंशीधर नगर। आम आदमी पार्टी के नेता मंटू पांडेय ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर जनसुविधाओं में सुधार की मांग की है। उन्होंने यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए मुख्य सड़क से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि नगर पंचायत क्षेत्र के नागरिकों को अतिक्रमण के कारण असुविधाओं का सामना करना पड़रहा है। उसके अलावा उन्होंने शौचालय और यूरिनल की नियमित साफ सफाई कराने की भी मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.