अतिक्रमण मुक्त जमीन को रेलवे ने तार से घेरा
लखनऊ, जुलाई 16 -- लखनऊ। मवैया में रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाने के बाद रेलवे ने उस भूमि की तारबंदी कर उसे सुरक्षित किया है। साथ ही लोगों को चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण किया तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। आरपीएफ थाना ऐशबाग जंक्शन ने बताया कि क्रासिंग सं-03 स्पे. ऐशबाग जंक्शन के पास से मछली मण्डी तक सिविल पुलिस, रेसुब व इन्जीनियरिंग विभाग की टीम की मौजूदगी में अभियान चला कर अतिक्रमण हटाया गया था। इस दौरान 40 पक्के मकान एवं क्रासिंग के पास आवंटित दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमणों को जेसीबी लगा कर तोड़ा गया था। लगभग 4200 वर्ग मीटर रेल भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। खाली कराए गए स्थल को रेल फेन्सिंग व बारबैंड वायर से सुरक्षित किया गया। अतिक्रमणकारियों से कहा गया है कि यदि दोबार अतिक्रमण किया या प्रयास किया तो उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई अम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.